Monday 5 November 2018

मां बनने के बाद पहली बार बच्चे के साथ नजर आई सानिया मिर्जा, दिल जीत लेंगी तस्वीरें

सानिया मिर्जा
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक हाल ही में माता-पिता बने। सानिया ने 29 नवबंर यानी बीते मंगलवार को एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया।
जिसके बाद दोनों ही देशों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया। अब मां बनने के बाद सानिया पहली बार अपने बेटे के साथ नजर आईं।
फोटो अस्पताल की हैं। जहां साहबजादे इजहान अपनी मां सानिया की गोद में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर उस दौरान की है जब भारतीय टेनिस सुपरस्टार अस्पताल से घर जा रही हैं।
गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर सानिया के मां बनने की अफवाहें जोर पकड़ती रहती थी। मगर बीते मंगलवार को जब इस खिलाड़ी दंपति के घर किलकालियां गूंजी तो खुद शोएब मलिक ने ट्वीट कर फैंस से इस खुशखबरी को साझा किया।
पिता शोएब ने लिखा था, ‘बहुत उत्सुकता के साथ बता रहा हूं, बेटा हुआ है। मेरी प्यारी बहुत अच्छी है और हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग है।
तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही सानिया जल्द ही कोर्ट में वापसी करने की चाहत भी रखती हैं। उन्होंने कहा कि वह 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स में खेलने का प्लान कर रही हैं’।
गर्भवती होने के बाद कोर्ट से दूरी बना चुकी सानिया अक्सर सुर्खियां बनती रहती थी। कभी बेबी बंप के साथ उनकी फोटो वायरल होती थी तो कभी हसबैंड शोएब मलिक के साथ कहीं बाहर स्पॉट की जाती थीं।
सानिया मिर्जा
सानिया की गोदभराई की तस्वीरों ने भी इंटरनेट पर आग लगी दी थी। मातृत्व सुख का अहसास और इस दौरान पति का साथ हर बार उनके चेहरे पर मुस्कुराहट के रूप में झलकता था।
याद हो कि साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब ने टेनिस खिलाड़ी के प्रेग्नेंट होने की खबर 23 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया पर साझा की थी।
और पढो
सानिया मिर्जा बनी मां, फराह खान बोलीं- ‘बहुत दिन बाद कोई अच्छी न्यूज आई है’

No comments:

Post a Comment